17.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा 'शांति वाहन' सेवा का जिम्मा

भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

Published on

भोपाल

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल ने कर्मचारी सुविधाओं और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए ‘शांति वाहन’ सेवा के प्रबंधन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब तक नगर प्रशासन विभाग द्वारा संचालित की जा रही इस सेवा को तत्काल प्रभाव से कस्तूरबा अस्पताल प्रशासन के अधीन कर दिया गया है।

मंगलवार को मानव संसाधन प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस बदलाव के पीछे मुख्य उद्देश्य सेवा का बेहतर और व्यावहारिक संचालन सुनिश्चित करना है। मुख्य बदलाव और जानकारियां: नया समय: शांति वाहन सेवा अब कस्तूरबा अस्पताल में सुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सेवा क्षेत्र: यह सुविधा केवल भोपाल नगर निगम सीमा के अंतर्गत ही प्रदान की जाएगी। संपर्क सूत्र: सेवा का लाभ लेने के लिए कर्मचारी या परिजन ऑटो नंबर 2950 पर संपर्क कर सकते हैं।

अपर महाप्रबंधक (मा.सं.) आरिफ अहमद सिद्दीकी के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश की प्रति कार्यपालक निदेशक के विशेष सहायक सहित सभी संबंधित विभागों को सूचना के लिए भेज दी गई है। इस निर्णय से अस्पताल परिसर से ही सीधे समन्वय होने के कारण कर्मचारियों को समय पर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Read Also :- कथित प्रेमियों के झांसे में आई दो युवतियों ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

Latest articles

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

More like this