– ऑल इंडिया भेल एम्प्लाइज यूनियन ने मजदूरों के सम्मान में किया कार्यक्रम
– उत्कृष्ट कर्मचारीयों का प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर किया सम्मान
भोपाल।
भेल की प्रतिनिधि यूनियन ऑल इंडिया भेल एम्प्लाइज यूनियन ने एक शाम भेल श्रमिकों के नाम कार्यक्रम बुधवार सम्पन्न हुआ जिसमें भेल के उत्कृष्ट कर्मचारीयों का सम्मान किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविंदपुरा की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, भेल भोपाल के जीमएएचआर अविनाश चंद्रा, विराट जैसवाल महासचिव नेशनल फं्रट ऑफ इंडियन ट्रैड यूनियन (डीएचएन), विकास सिंह महासचिव, हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन सम्बद्ध निफ्टू ,राकेश मालवीया उपाध्यक्ष हैवी इलेक्ट्रिकल वक्र्स ट्रेड यूनियन सम्बद्ध निफ्टू , एजीएम एचआर आरिफ सिद्दीकी, क्षेत्रीय पार्षद शिवलाल मकोरिया, ऐबू यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी मुख्य रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम में विराट जैसवाल ने 1 महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए ऐबू यूनियन का नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रैड यूनियन(डीएचएन) निफ्टू के मध्यप्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार रामनारायण गिरी को सौंपा गया। कार्यक्रम को गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, भेल भोपाल के जीएमएचआर अविनाश चंद्रा, विराट जैसवाल आदि ने भी संबोधित किया। श्रीमती गौर ने इस मौके पर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि भेल के फाउंड्री गेट क्र.5 क्रांति स्थल पर शेड निर्माण करने के लिए प्रबंधन से जल्द ही जरूरी अनुमति प्राप्त कर 1 शेड का निर्माण किया जाएगा । कार्यक्रम में आये सभी कर्मचारियों एवं अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार यूनियन के मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने किया।
