14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल झाँसी में स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान

बीएचईएल झाँसी में स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान

Published on

भेल झाँसी

बीएचईएल झाँसी में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा – विशेष अभियान 5.0” के अंतर्गत विविध जनजागरूकता गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ई-वेस्ट एवं प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत करना है। अभियान के अंतर्गत बीएचईएल फैक्ट्री एवं टाउनशिप के विभिन्न क्षेत्रों, पार्कों तथा औद्योगिक परिसरों में स्वच्छता अभियान, साइकिल रैली, वॉकाथॉन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यह पहल केवल फैक्ट्री एवं टाउनशिप परिसर तक सीमित न रहकर आस-पास के विद्यालयों जैसे भेल शिक्षा निकेतन एवं सेंट जेवियर स्कूल, बीएचईएल टाउनशिप एवं सिमरवारी में भी की जा रही है, जहाँ विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष सत्र एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यालयों में निबंध लेखन, स्लोगन लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Read Also: Budh Gochar Rashifal: दिवाली के बाद चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत! बुध गोचर लाएगा चमत्कारिक बदलाव, करियर और धन लाभ के योग

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इन सभी गतिविधियों के माध्यम से बीएचईएल झाँसी न केवल अपने कार्यस्थल और टाउनशिप को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है, बल्कि आसपास के समुदाय में भी स्वच्छ, हरित एवं ई-वेस्ट मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त
रूप से आगे बढ़ा रहा है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...