12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल की करोड़ों की जमीन पर बन रही है झुग्गियां

भेल की करोड़ों की जमीन पर बन रही है झुग्गियां

Published on

– भू-माफिया कर रहे झुग्गियां बनाकर बेचने का कारोबार

भोपाल

एक तरफ भेल की संपत्ति की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं वहीं भेल की करोड़ों की वेश कीमती जमीन पर झुग्गियां बन गई हैं। यह सिलसिला अभी भी थम नहीं रहा है। कई जगह भेल की खुली जमीन पर माफिया रातों रात कब्जा करा रहे हैं। भेल प्रबंधन असहाय है। भेल प्रबंधन के लिए सबसे बड़ी मुसीबत अन्ना नगर बस्ती को लेकर है।

सूत्रों की मानें तो उक्त बस्ती से भेल को सालाना एक करोड़ का चूना लगता है। यहां भेल से बिजली चोरी कर घर तो रोशन हो ही रहे हैं, लेकिन यहां झुग्गी माफिया भी सक्रिय है जिस पर शिकंजा नहीं कस रहा है। इसी के चलते यहां रोजाना नई झुग्गियों का निर्माण हो रहा है। टाउनशिप के पिपलानी बी सेक्टर, गोविन्दपुरा और हबीबगंज क्षेत्र में कुछ नेताओं के इशारे पर नई झुग्गी बनने की खबर है। नगर प्रशासन का बेदखली अमला इनके खिलाफ कार्यवाही करने में जुटा हुआ है फिर भी नेताओं के इशारे पर झुग्गी निेमार्ण का काम थमने का नाम नही ले रहा है।

इधर भेल के बरखेड़ा, पिपलानी, गोविंदपुरा और हबीबगंज के बाजारों के फुटपाथ पर खुद दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। अन्ना नगर के हालात तो यह है कि अतिक्रमण कारी अपनी पक्की दुकानों को ही आगे बढ़ाते चले जा रहे हैं। कई कच्ची दुकानें मुख्य मार्ग पर बनी हुई देखी जा सकती हैं। विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग खुद झुग्गी माफिया के रोल में हैं। कुछ नेता तो कई दुकानें बनाकर कबाड़े का काम कर रहा है। मजाल है कि भेल नगर प्रशासन का बेदखली अमला इन्हें हटा सके। इससे मुख्य मार्ग की सड़क संकरी होती जा रही है।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...