20 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में 53 अफसर हुए इधर से उधर,  नई दिल्ली-नोएडा से भोपाल...

बीएचईएल में 53 अफसर हुए इधर से उधर,  नई दिल्ली-नोएडा से भोपाल आएंगे 17 अफसर

Published on

— नई ट्रांसफर पॉलिसी का मिला फायदा, अब यूनिट और साइटों पर अफसरों की जरूरत
— दिल्ली में अफसरों की भरमार ज्यादा, इसलिए हुए ट्रांसफर, भेल कार्पोेरेट ने निकाले आर्डर

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल में नई तबादला नीति के तहत दिल्ली और नोएडा के 53 अफसरों का तबादला किया है। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा हैं कि यूनिटों और साइटों पर अफसरों की ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही हैं क्योंकि भेल महारत्न कंपनी के पास आर्डरों की भरमार हैं और काम करने वालों की कमी इसलिए दिल्ली कारपोरेट ने तबादला आदेश जारी किए हैं। खबर हैं कि दिल्ली में पदस्थ करीब 17 अफसरों के तबादले भोपाल यूनिट में किए हैं। इसी तरह अन्य यूनिटों में भी अफसरों की तैनाती की है। सब मिलाकर नई तबादला नीति का फायदा भी अफसरों को मिला हैं।

जानकारी के मुताबिक भोपाल में राजकुमार अग्रवाल, सपन कुमार दास, सौरव कुमार, दिनेश कुमार सोनी, राकेश विश्नोई, अमित चौधरी, सर्वेश कुमार, एसके गुप्ता, एके गुप्ता, मधुर अवस्थी, तेजपाल सिंह सैनी,फरहान अहमद, जीतेंद्र कुमार वर्मा, शलेंद्र कुमार यादव, सतेंद्र कुमार, निशिथ खरे, मधुसूदन कोले इन 17 अफसरों को अपने ग्रह नगर भोपाल यूनिट में आने का मौका मिला हैं। इसी तरह जल्द ही करीब 200 अफसरों के तबादले होनेे की संभावना है।

सीएमडी और डायरेक्टर एचआर की पहल
यूनिटों और साइटों पर काम की अधिकता के चलते भेल के सीएमडी एवं डायरेक्टर मानव संसाधन ने नई तबादला नीति के तहत इस तरह के ट्रांसफर किए हैं। इससे लगता हैं कि अगले वित्तीय वर्ष में भेल उत्पादन की गति और भी तेज करेगा।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this