भोपाल
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक अपनी स्थापना का 77 वां स्थापना दिवस समारोह 3 मई गुरुवार को मनाएगी। यह समारोह दोपहर 12 बजे बुद्ध सभाकक्ष, इंटक कार्यालय में होगा। आज़ादी के 3 माह पूर्व 3 मई 1947 को भारतीय श्रमिक जगत के उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की अगुवाई में श्रमिक हितों एवं भारत की प्रगति में प्रमुख भूमिका निभाने वाले संगठन की स्थापना की थी। 3 मई को हर वर्ष इंटक अपना स्थापना दिवस मनाती हैै।
