11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल की एक यूनियन के दफ्तर का हो गया कांग्रेसीकरण

बीएचईएल की एक यूनियन के दफ्तर का हो गया कांग्रेसीकरण

Published on

भोपाल

बीएचईएल में इन दिनों नेताओं की बल्ले बल्ले है। भेल प्रबंधन ने अलग-अलग यूनियनों को बंगलानुमा आफिस यूनियन की गतिविधियां चलाने के लिए आवंटन किया। इन आफिसों में एयरकंडीशनर, कूलर, कंप्यूटर सिस्टम, फ्रिजर, मुफ्त की बिजली, मुफ्त का पानी भी मुहैया कराया है। इसके बाद भी सीटू यूनियन ने अपने उद्देश्यों से भटक कर राजनीतिक दलों की राजनीति का काम शुरू कर दिया है।

जब से यह यूनियन प्रतिनिधि यूनियन बनी तब से यूनियन का काम छोड़ यहां के कुछ पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी का काम शुरू कर चुके है। साथ ही भोजन का भी आयोजन खुलेआम कर रहे हैं। सब मिलाकर कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा के नेता कांग्रेसी विचारधारा के बनते जा रहे है। शुक्रवार को एक कांग्रेस नेता को मप्र श्रमिक कांग्रेस का पदाधिकारी बनाए जाने पर यूूूनियन के कम और कांग्रेस के नेता एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह वो नेता है जिनको भले ही कांगे्रस का पदाधिकारी बना दिया हो लेकिन उन पर कई आपराधिक मामले गोविंदपुरा व पिपलानी थाने में दर्ज हैं। प्रबंधन ने सीटू यूनियन को अवैध गतिविधियों के चलते नोटिस भी थमा दिया है। फिर भी शुक्रवार को यूनियन कार्यक्रम की जगह कांग्रेस के कार्यक्रम आयोजित कर डाले।

एक नेता को पदाधिकारी बनाने के लिए सीटू कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया, बीडी गौतम, के के नेमा, दीपक गुप्ता, जे के पाठक, महेश दुबे, अशोक शर्मा, संजीव गोस्वामी, कौशल बामने, नितिन अकोडिया, नरेंद्र तिवारी सहित कई कांगे्रस और यूनियन नेता मौजूद थे। भेल प्रवक्ता का कहना है कि इस मामले के लिए एचआर विभाग जांच कर रहा है। जांच में सही पाए जाने के बाद यूनियन के ऑफिस को खाली करने की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...