27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़हेमा स्कूल में शैक्षणिक समारोह का आयोजन

हेमा स्कूल में शैक्षणिक समारोह का आयोजन

Published on

भोपाल

रविवार को भेल क्षेत्र स्थित हेमा विद्यालय में शैक्षणिक समारोह के अंतर्गत बच्चों ने हर विषय को रोचक तरीके से प्रस्तुत करते हुए अनेक प्रकार की मनमोहक झांकियां सजाई एवं गतिविधियां प्रस्तुत की। सभी विषयों के विषयों जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, हिंदी, संस्कृत आदि से संबंधित करके सुंदर तरीके से दर्शाया गया । इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने हर विषय के अंतर्गत नवाचार ग्रहण किया। नन्हें बच्चों द्वारा प्रकृति संरक्षण एवं पानी के महत्व को बड़े ही रोचक एवं भावनात्मक तरीके से नृत्य, गीत, एवं नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया और सबको पानी संरक्षण की शपथ दिलाई। विभिन्न खेल, योगा, कराते डंबल्स पीटी को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया।

बच्चों ने हिंदी व्याकरण को बड़े ही रोचक अंदाज में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया । भारत के विभिन्न प्रांतों की झलक लोकगीतों के माध्यम से प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। पालकगण अपने बच्चों के सुंदर रचनात्मक कार्यों को देखकर अभिभूत हो उठे और कार्यक्रम की सराहना की। प्राचार्या श्रीमती पूनम शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से विषय गतिविधियों पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा प्रबंध समिति के सभी सदस्य, प्राचार्या श्रीमती पूनम शर्मा, उपप्राचार्या श्रीमती पामेला अब्राहम, प्रधानाचार्या श्रीमती पियाली सिन्हा, कोर्डिनेटर श्रीमती गीता सुरेश समस्त शिक्षक गण पालक गण एवं विद्यार्थी मौजूद थे। नेशनल स्कूल बैंड प्रतियोगिता : बैंड की धुन हमारे रोम – रोम को उत्साहित कर देती है। ऐसा ही है हेमा विद्यालय का बैंड। आज़ादी के महोत्सव के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सीबीएसई एवं स्टेट बोर्ड द्वारा आयोजित नेशनल स्कूल बैंड प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें हेमा विद्यालय की बालिका टुकड़ी ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर जोनल स्तर पर अपनी पहुंच बनाई।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...