भोपाल
टूल एवं गेज विभाग में मनोज बेडरे द्वारा त्वरित सूझ-बूझ और जवाबदारी का परिचय देते हुए, अपने क्षेत्र में घटित अग्नि-दुर्घटना पर अग्निशामक यंत्र का सही तरीके से उपयोग करते हुए आग को फैलने से बचाया। इनकी इस कार्यवाही से कारखाने की कीमती मशीनें / सम्पत्ति आग की चपेट में आने से बच सकीं। समस्त टूल एवं गेज विभाग द्वारा सूझ-बूझ और त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की और साथ ही यह उम्मीद भी जताई कि आप अपने साथियों को भी इस क्षेत्र में अच्छे कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करेंगे। मनोज द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय है प्रबंधन द्वारा भी इनके कार्य की प्रशंसा की गई और प्रमाण पत्र सौंपा गया।
