भोपाल
बीएचईएल की प्रतिष्ठित अल्कापुरी सहकारी समिति पंजीयक क्रमांक डीआरबी—157 के संचालक मंडल द्वारा त्यागपत्र देने के बाद उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने समिति को भंग कर नए प्रशासक आरके कातुलकर को नियुक्त किया है। मामला अदालत में होने के कारण आगामी निर्वाचन तक वे इस समिति के प्रशासक बने रहेंगे। गौरतलब है कि इस समिति के एक डायरेक्टर बीके शुक्ला का मामला न्यायालय में लंबित है
