भोपाल
करीब एक हजार उद्योगों वाला गोंविदपुरा औद्योगिक क्षेत्र लंबे समय से मंदी की मार झेल रहा है । आर्डरों की कमी के चलते उद्योगपति आहत हैं। खर्चे ज्यादा हैं आमदनी कम है । इसको लेकर गोंविदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पूरी ताकत के साथ सरकार व भेल प्रबंधन से बातचीत कर यहां के उद्योगों को मंदी की मार से बचाने की पूरी कोशिश करेगी । यह बात नव नियुक्त गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गौड़ ने एक मुलाकात में कही ।
कम उम्र के युवा अध्यक्ष श्री गौड़ ने बताया कि पिछले 6 साल से मैं एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर रहा हूं । इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने मिलकर 10 करोड़ की लागत से क्षेत्र के जल भराव से निपटने के लिये नाले का निर्माण कराया । जल भराव के कारण फेक्ट्रियों को लाखों का नुकसान उठाना पढ़ता था । करोड़ों रूपये की लागत से सौ फीसदी सड़के भी बनाई गई । पिछले 4 वर्र्षों से डोर टु डोर कलेक् शन का काम भी किया है । नालियों का निर्माण नब्बे फीसदी कर दिया गया है ।
यही नहीं एक बड़ा स्पोर्ट क्लब टेबल टेनिस ,स्नुकर,बेड मिंटन का भी निर्माण किया गया है । 40 साल पुरानी इलेक्ट्रिकल पोल की सप्लाई सभी केवल का नवीनीकरण किया जायेगा। श्री गौड़ का कहना है कि उद्योग हित में और भी कई बड़े-बड़े काम करना है । आर्थिक संकट से जूझ रहें हैं यहां के उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिये मप्र सरकार से बात कि जायेगी । इसके लिये हम सभी को मिलजुल कर काम करना है ।
