5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभेल न्यूज़श्रम अधिकारों व भेल कारखाने को बचाने के लिए सभी कर्मचारियों को...

श्रम अधिकारों व भेल कारखाने को बचाने के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर रहना -तपन सेन

Published on

भोपाल

सीटू के राष्ट्र्रीय महासचिव पूर्व सांसद कामरेड तपन सेन ने भेल सीटू के कार्यकर्ताओं के साथ यूनियन कार्यालय पर बैठक ली। उन्होंने भेल कारखाने व पब्लिक सेक्टर उद्योगों को बचाने, केन्द्र सरकार की पब्लिक सेक्टर व श्रम कानूनों को लेकर बनाई जा रही नीतियों व भेल कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक मेें उन्होंने ने कर्मचारियों से कहा कि श्रम अधिकारों व भेल कारखाने को बचाने के लिए सभी कर्मचारियों वे चाहे सोसायटी श्रमिक, ठेका श्रमिक अथवा स्थाई कर्मचारी हों सभी को एकजुट होकर रहना चाहिए।

भेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ – साथ भेल के स्कूलों, अस्पताल, टाउनशिप, जमीनों को बचाने के लिए भी आवाज उठाते की जरूरत है। प्रबंधन के कामकाज, मैटेरियल खरीदी, ऑफ लोडिंग आदि पर भी यूनियन को कड़ी नजर रखना चाहिए। भेल भोपाल के महा प्रबंधक मानव संसाधन अविनाश चंद्रा व एजीएम एचआर आरिफ सिद्दीकी ने भी कामरेड तपन सेन से मुलाकात की साथ ही भेल की वर्तमान ऑर्डरबुक की स्थिति, भोपाल इकाई के उत्पादन लक्ष्य व यूनियन के साथ अद्योगिक संबंध पर भी चर्चा की।

उन्होंन बताया कि भेल के कर्मचारी कारखाने के उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम से काम कर रहे है। उनके परिश्रम का फल भी उनका पसीना सूखने से पहले मिल जाना चाहिए। वैश्विक बाजार में भेल का ऊंचा नाम है जिसे हमेशा ऊंचा रखने के लिए प्रोडक्ट की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहिए। इस मौके पर सीटू के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास मंगलवार सुबह एक 25...