4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बिजली उपभोक्ताओं का अखिल भारतीय सम्मेलन सफल हुआ

बिजली उपभोक्ताओं का अखिल भारतीय सम्मेलन सफल हुआ

Published on

भोपाल

अखिल भारतीय बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन का प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 8 अप्रैल को सम्मेलन का खुला अधिवेशन नीलम पार्क में एवं 9 अप्रैल को इसका प्रतिनिधि अधिवेशन गांधी भवन में आयोजित किया गया। जिसमें 17 राज्यो के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में बिजली के निजीकरण को रोकने, बिजली कानून 2003 औऱ बिजली संशोधन विधेयक 2022 को रद्द करने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर की नीति वापस लेने, आम उपभोक्ताओं की सब्सिडी बरकरार रखने सहित 14 सूत्रीय मांगे केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष रखी गईं।

प्रतिनिधि अधिवेशन मे उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष सपन घोष ने कहा कि देश भर में केंद्र सरकार व विभिन्न राज्यो की सरकारें बिजली को निजी कंपनियों के हवाले कर रही हैं। बिजली जो कि एक सेवा क्षेत्र है और बिना नुकसान-बिना मुनाफा की तर्ज पर सरकार द्वारा संचालित किया जाता रहा है को अब पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए खोला जा रहा है। नतीजतन बिजली के दाम तेजी से बड़ेंगे और आम अवाम पर महंगाई की ये मार और निर्मम हो जाएगी।

लाखो की संख्या में नौकरियाँ खत्म हो चुकी हैं और निजीकरण के बाद करोडों नौकरियां एक झटके में खत्म हो जायेगीं। बिजली आज की आधुनिक सभ्यता की बुनियादी जरूरत बन चुकी है एवं यह उपभोक्ताओं को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जानी चाहिए। लेकिन सरकार पूंजीपतियों को तो सस्ती बिजली उपलब्ध करा रही है लेकिन जनता के लिए बिजली के दाम ब?ाती जा रही है और अब जनता की गाड़ी कमाई से बने बिजली विभाग को कौडिय़ों के दाम पर निजी कम्पनियों को सौंप रही है। प्रीपेड मीटर के माध्यम से बिजली बिल को कमर्शियल किया जा रहा है और सब्सिडी खत्म की जा रही है। इसके खिलाफ उपभोक्ताओं की एकता और एक मजबूत संघर्ष की आवश्यकता है।

यह सम्मेलन इस लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगा ऐसी अपेक्षायें हैं। सम्मेलन में नई अखिल भारतीय कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें श्री सपन कुमार घोष अखिल भारतीय अध्यक्ष, श्री समर सिन्हा कार्यकारी अध्यक्ष, के वेणुगोपाल अखिल भारतीय महासचिव चुने गए। अखिल भारतीय कमेटी में बीएल उमराव , नरेन्द्र भदौरिया, लोकेश शर्मा व रचना अग्रवाल मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आंदोलन को पूरे देश में तेज करने के संकल्प के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...