10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़नये ईडी ने कार्यभार ग्रहण करते ही महाप्रबंधकों की ली क्लास कहा...

नये ईडी ने कार्यभार ग्रहण करते ही महाप्रबंधकों की ली क्लास कहा काम पर फोकस करें

Published on

-पुराने ईडी की विदाई व नये का स्वागत

भोपाल

बीएचईएल, के प्रशासनिक भवन में एक सादे कार्यक्रम में सुशील कुमार बवेजा, कार्यपालक निदेशक को कारपोरेट कार्यालय, दिल्ली स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई । इस अवसर पर भोपाल इकाई के नव नियुक्त कार्यपालक निदेशक विनय निगम ने महाप्रबंधक (मा.सं.) एके बेहेरा एवं सभी महाप्रबंधगण की उपस्थिति में सुशील कुमार बवेजा से कार्यभार ग्रहण किया । काम संभालते ही नये ईडी ने तमाम महाप्रबंधक और एचओडी की बैठक बुलाकर क्लास ली ।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की भेल के मुखिया हर हाल में इस यूनिट में टर्नओवर बढ़ाने चाहते हैं । टारगेट बड़ा है इसे पूरा करने के लिये हर अफसर काम पर फोकस करें । छ: माह पूरे हो चुके हैं और अगले छ: माह में टारगेट पर ध्यान केंद्रित करना है । काम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाशत नहीं की जायेगी । जिस विभागों में आर्डर हैं वह विभाग पूरी ईमानदारी से टारगेट को आगे बढ़ायें । कुछ विभाग में आर्डर पर होल्ड लगने के कारण भले ही निर्धारित टारगेट को पूरा न कर पायें लेकिन तीन हजार से ज्यादा टर्नओवर हर हाल में पूरा होगा । कारखाने में अनुशासन हीनता हर हाल मेें बर्दाशत नहीं की जायेगी । चाहे कोई कितना ही पॉवरफुल हो । पहली तीमाही का टर्नओवर फिर दूसरी तीमाही का टर्नओवर से दुगना टर्नओवर पूरा करना है ।

महाप्रबंधकों की मीटिंग के बाद उन्होंने अलग-अलग विभागों के अफसरों से चर्चा की साथ ही विभागों की उत्पादन की स्थिति की समीक्षा भी की । गौरतलब है कि श्री निगम ने अपने कार्यकाल के दौरान ज्यादातर समय भोपाल इकाई में अपनी सेवाएं दी जिसमें विभिन्न विभागों वक्र्स इंजी.सेंट्रल सर्विस, वक्र्स इंजी.इलेक्ट्रानिक्स सर्विस, सीएनसी, इलेक्ट्रिकल्स मेंन्टेंनेस (कारखाना एवं टाउनशिप), जीपीएक्स गैस एवं पॉवर प्लांट्स, आईएमएम इंडस्ट्रीयल मशीन मैनुफैक्चरिंग,एलईएम लार्ज इलेक्ट्रिकल मशीन डिवीजन, वक्र्स इंजीनियरिंग, ट्रांसफार्मर, कैपेसिटर एवं बुशिंग का कार्य निष्पादन किया ।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...