27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण दूर करने की थीम...

बीएचईएल में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण दूर करने की थीम पर मनाया जागरूकता सप्ताह

Published on

भोपाल

बीएचईएल में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर्यावरण सरंक्षण के प्रति कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को पुन: जागृत करने हेतु  प्लास्टिक प्रदूषण को दूर करें। थीम के साथ पूरे कारखाने में पर्यावरण जागरूकता माह  मनाया जा रहा है । इस दौरान पूरे माह विविध कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी । इसके साथ ही चिन्हित स्थानों पर पौधरोपण भी किया जाएगा । कारखाना सिविल तथा एचएसई विभाग के तत्वावधान में आज एक कार्यक्रम में सांस्कृतिक भवन के पास स्थित प्रांगण में कर्मचारियों, अधिकारियों तथा ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया ।

इस अवसर पर बीके सिंह, महाप्रबंधक अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक सभी महाप्रबंधकगण,  हीरालाल भारानी, अपर महाप्रबंधक विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे । पर्यावरण सुरक्षा के आह्वान के साथ अन्य कर्मचारियों को जागृत करने एवं पर्यावरण सरंक्षण की भावना को प्रत्येक स्तर आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने और अधिक प्रभावी बनाने हेतु बीएचईएल भोपाल के सभी विनिर्माण ब्लॉकों में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने सायरन की आवाज के साथ अपने-अपने कार्यस्थल पर पर्यावरण सुरक्षा प्रतिज्ञा ली ।

रविन्द्र भवन पहुंंचे बीएचईएल के अधिकारी
मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा रविन्द्र भवन सभागृह में आयोजित समारोह एवं कार्यशाला में बीएचईएल भोपाल की और से 120 से भी अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की । उपरोक्त कार्यक्रम  शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...