6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़देश के सामाजिक और आर्थिक प्रगति में बाबा साहेब की महत्वपूर्ण भूमिका...

देश के सामाजिक और आर्थिक प्रगति में बाबा साहेब की महत्वपूर्ण भूमिका : ईडी विनय निगम

Published on

भोपाल

बीएचईएल, भोपाल में भारत के संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 132वीं जयंती पारंपरिक हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई । इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय निगम, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल भोपाल एवं झांसी थे । अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक (मा.सं. एवं लॉजिस्टिक्स) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।

कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधकण एवं सर्वश्री रामभाऊ पाटिल, अपर महाप्रबंधक एवं संपर्क अधिकारी एससी, लालमोहन सामन्ता, अपर महाप्रबंधक एवं संपर्क अधिकारी एसटी एवं धर्मेन्द्र, अपर महाप्रबंधक एवं संपर्क अधिकारी ओबीसी तथा बीएचईएल के संयुक्त सेड्यूल कास्ट, सेड्यूल ट्राइब्स एवं ओबीसी एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यगण बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

कार्यक्रम में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे । श्री निगम ने डॉ. आम्बेडकर जी का स्मरण करते हुए कहा कि बाबा साहेब एक बहुयामी व्यक्तित्व हैं । इस देश के सामाजिक और आर्थिक प्रगति के साथ-साथ सामाजिक तथा आर्थिक सामन्जस्य को स्थापित करने में बाबासाहेब ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । अंत में बुद्ध वंदना एवं उद्योगनगरी द्वारा संचालित स्कूलों में एससी/एसटी एवं ओबीसी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए ।

बीएमएस: शुक्रवार को भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन संबद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा जुमड़े भवन में बहुत ही धूमधाम से मनाई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के इंजीनियरिंग और ऊर्जा प्रभारी रामनाथ गणेशे विशिष्ट अतिथि दलित इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मध्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल सिरवैया , अतिथि उमेश शर्मा प्रदेश बीएमएस वित्त सचिव,तथा महामंत्री कमलेश नागपुरे ने संगठन में सदस्यता पर प्रकाश डाला । आनन्द नगर मण्डल के वॉर्ड क्र. 64 में भी बाबा साहब को विनम्र श्रद्धांजलि दी । सीटू: बाबा साहब की जयंती के उपक्ष्य में सीटू यूनियन कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित किये। वार्ड 56 में मंडल अध्यक्ष द्वारा पन्ना समिति एवं बाबा भीम राव अंबेडकर जी की जयंती मनाई । जयंती में मुख्य रूप से वार्ड 56 के पार्षद नीरज सिंह , साकेत मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता , तोरण सिंह मीणा ,सुमित सिंह ,जसवंत सिंह मीणा , मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...