भेल भोपाल।
बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में राज्य सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से शैक्षणिक सत्र 2025-26 से Apprenticeship Embedded Degree Program (AEDP) के तहत (AEDP Course- B.A. Tourism and Hospitality Operations) कोर्स की शुरुआत हो रही है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अंतर्गत युवाओं को कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।
AEDP पाठ्यक्रम की विशेषता यह है कि छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के अंतिम वर्ष में 6 से 12 महीने की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी, जिसमें उन्हें न्यूनतम रूपए 8,000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड भी मिलेगा। यह कोर्स छात्र-छात्राओं को न केवल अकादमिक ज्ञान देगा, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव और इंडस्ट्री से जुड़ाव का भी अवसर प्रदान करेगा।
प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने बताया कि AEDP कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रूचि के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त होगा और उन्हें स्नातक की डिग्री के साथ-साथ रोजगार की बेहतर संभावनाएं भी मिलेंगी। यह कोर्स युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छात्र-छात्राएँ जिन्होंने 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 7489122123 पर संपर्क किया जा सकता है।
