19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़नगर पालिका का गणेश पांडाल रोमांचक नृत्य की प्रस्तुतियों से हुआ सराबोर

नगर पालिका का गणेश पांडाल रोमांचक नृत्य की प्रस्तुतियों से हुआ सराबोर

Published on

बड़वाह।

नगर पालिका का गणेश पांडाल रोमांचक नृत्य की प्रस्तुतियों से हुआ सराबोर,बड़वाह शहर भगवान श्रीगणेश की आराधना में डूबने लगा है। पंडालों में सामूहिक आरती हो रही है। प्रसाद वितरण के बाद खेलकूद, मनोरंजन जैसी प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं भक्तजन भी भक्ति में रमें हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर का प्रमुख आयोजन इस वर्ष भी नगर पालिका परिसर में सार्वजनिक गणेश एवं दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहे हैं।

शुक्रवार देर शाम यहां का पांडाल रोमांचक नृत्य की प्रस्तुतियों से सराबोर हुआ। तीन डांस एकेडमी के कलाकारों ने करीब 18 शानदार प्रस्तुति दी। दशकों में भक्ति का प्रवाह कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम की शुरुआत रुलर्स डांस अंकिता अंकुश विश्वकर्मा बी. स्टेनर्स डांस स्टूडियो, हर्षिता डांस एकेडमी के कलाकारों ने गणेश वंदना प्रस्तुति से की।

यह भी पढ़िए: ट्रम्प टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला: भारत पर क्या होगा असर?

इसके बाद एक से एक धमाकेदार नर्मदाजी आरती, शिव पार्वती, सांवरिया सेठ, बाहुबली हनुमान, महाकाली, एकल नृत्य, गणगौर नृत्य, लोक नृत्य, घूमर नृत्य राजस्थानी नृत्य, चरी नृत्य आदिवासी कला पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। समिति अध्यक्ष भंडारी, नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित अन्य सदस्यों के द्वारा डांस एकेडमी के कलाकारों को मंच प्रशंसा पत्र शील्ड भेट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. परेश विजयवर्गीय ने किया तथा आभार अनिल राय ने माना।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...