11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभेल न्यूज़कारखाने में कार्यस्थल के आस-पास की आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति रहें जागरूक...

कारखाने में कार्यस्थल के आस-पास की आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति रहें जागरूक एवं सचेत : ईडी

Published on

-बीएचईएल में राष्ट्र्रीय सुरक्षा दिवस पर दिलाइ शपथ

भोपाल

बीएचईएल भोपाल में रविवार को हमारा लक्ष्य शून्य क्षति की थीम के साथ 52वाँ राष्ट्र्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक विनय निगम ने उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुरक्षा के साथ कार्य करने की अपील के साथ सुरक्षा-शपथ दिलाई । कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे । इस अवसर पर श्री निगम ने कहा कि हमें अपने कार्यस्थल के आस-पास की आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक एवं सचेत रहना चाहिए ।

उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी अन्य संस्थान कारखाने में सुरक्षा संबन्धित कोई अधिक बेहतर या अधिक उन्नत प्रणाली, प्रक्रिया, टूल का प्रयोग किया जा रहा है तो उसे अपनाने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए । इसी श्रृंखला में बीएचईएल भोपाल के सभी विनिर्माण ब्लॉकों में उत्पादों के विभाग-प्रमुखों द्वारा शॉप-फ्लोर पर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को जागृत प्रोत्साहित करने एवं सुरक्षा की भावना को प्रत्येक स्तर आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने और अधिक प्रभावी बनाने हेतु दुर्घटना से रोकथाम बेहतर है व सुरक्षा – हमारी जिम्मेदारी की भावना के साथ सभी को सुरक्षा-शपथ दिलाई गई ।

कारखाने में पूरे पखवाड़े के दौरान सुरक्षा जागरूकता हेतु सुरक्षा वार्ता, सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा संबंधी फलेक्स, सुरक्षा निरीक्षण, सुरक्षा प्रशिक्षण,अग्निशमन प्रशिक्षण, ई-सुरक्षा पत्रिका का प्रकाशन एवं आपदा की तैयारियों की समीक्षा हेतु मोक ड्रिल का भी आयोजन किया जाएगा । इसके साथ-साथ सर्वोत्तम-सुरक्षित विभाग एवं ऑनलाइन सुरक्षा-प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगितायें भी आयोजित की जाएंगी ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास मंगलवार सुबह एक 25...