32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाया योजनाओ का लाभ - राज्य...

अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाया योजनाओ का लाभ – राज्य मंत्री गौर

Published on

– बी.डी.ए रोड पर आयोजित शिविर का शुभारंभ

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्ड क्र. 60 के पूर्वांचल फेस – 1 बी.डी.ए रोड पर आयोजित शिविर का शुभारंभ किया एवं पी.एम. स्वनिधि योजना एवं आयुष्मान भारत के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।

शिविरों में बड़ी संख्या में हितग्राहियों एवं नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं व हितलाभ हेतु दिए गए आवेदनों आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की, योजनाओं के लाभ हेतु नये आवेदन भी किए। शिविरों में अपर आयुक्त श् रणबीर सिंह, स्थानीय पार्षद बी. शक्तिराव एवं श्रीमती शीबा मसूद सहित अन्य पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने नागरिकों का आव्हान किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी की गाड़ी आपके पास पहुंच रही है। इसके माध्यम से आप योजनाओं के संबंध में जानकारियां प्राप्त करें और अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाएं। श्रीमती गौर ने इस अवसर पर अनेक हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। शिविर में आत्म निर्भर भारत की शपथ भी दिलाई गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, पी.एम.विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप, खेलो इंडिया, आयुष्मान भारत, आधार कार्ड, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, आर.सी.एस.उड़ान, डिजिटल भुगतान योजनाओं सहित अन्य योजनाओं एवं बैंक के पृथक-पृथक स्टाल लगाए गए थे साथ ही स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इन स्टाल्स पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने योजनाओं एवं ऋण संबंधी जानकारियां प्राप्त की और योजनाओं के लाभ हेतु नवीन आवेदन पत्र भी जमा किए।

Latest articles

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...