20 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़भारतीय मजदूर संघ ने 50 मेधावी छात्रों बांटी शिक्षा संबंधित सामग्री

भारतीय मजदूर संघ ने 50 मेधावी छात्रों बांटी शिक्षा संबंधित सामग्री

Published on

– बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर आधारित एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

भोपाल

रविवार को को भारतीय संविधान के जनक महामानव सिंबल ऑफ नॉलेज भारतरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती को भारतीय मजदूर संघ ने बहुत ही खुशी एवं जोश से अपने कार्यालय जुमड़े भवन पर मनाया । इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ ने सरकारी स्कूलों के 50 मेधावी छात्रों को शिक्षा संबंधित सामग्री देते हुए उनका सम्मान एवं हौसला बढ़ाने के साथ ही इस मौके पर स्कूल के छात्रों के लिए बाबा साहब अंबेडकर जी के जीवन पर आधारित एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिससे अधिक से अधिक छात्र उनके बारे में जाने और अपने जीवन में उनके आदर्शों को उतारने का प्रयत्न करें।

साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर जिन बच्चों ने अपना एवं भोपाल का नाम गौरवान्वित किया है उन्हें भी भारतीय मजदूर संघ ने अपने मंच से सम्मानित एवं उनकी सराहना की। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष श्री विजय सिंह कठैत जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओ , बच्चो एव उनके पालकों को बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में बताया एव उनसे प्रेरणा लेते हुए सभी को कहा कि विपरीत स्थिति होने के बाद भी बाबा साहब ने कभी हार नहीं मानी और अपने ज्ञान के प्रकाश से पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है हमें भी उनसे प्रेरणा लेते हुए अपने अपने कार्यो में अग्रसर होना है।

यूनियन के महामंत्री श्री कमलेश नागपुरे जी एव कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय चौधरी जी ने सबको संबोधित करते हुए बाबा साहब के कारखाने जगत में पेंशन की व्यवस्था , क्कस्न की व्यवस्था, 8 घंटे काम का समय , सेफ्टी एव महिला सशक्तिकरण पर बाबा साहब के अविस्मरणीय कार्यो का उल्लेख किया । मंच संचालन कर रहे विनोद विसे जी ने बाबा साहब के जीवन की छोटी छोटी घटनाओं से लोगों का ज्ञानवर्धन किया।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this