भोपाल
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मप्र के प्रदेश महासचिव व भेल कर्मी चंद्र मोहन साहू ने बताया कि महासभा का प्रदेश अध्यक्ष इंदौर की वरिष्ठ एवं जुझारू समाजसेवी एवं अधिवक्ता श्रीमती भावना साहू को नियुक्त किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंदलाल साहू द्वारा संस्थापक अध्यक्ष रामनारायण साहू पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर किया गया है।
