10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट में अधिकारियों एवं सहकर्मियों का हिंदी के प्रति रूझान...

बीएचईएल भोपाल यूनिट में अधिकारियों एवं सहकर्मियों का हिंदी के प्रति रूझान एवं कार्य अनुरकणीय—मेहरा

Published on

भेल भोपाल।

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यान्‍वयन कार्यालय (मध्‍य) भोपाल को विभिन्‍न कार्यालयों उपक्रमों में राजभाषा हिंदी का कार्यान्‍वयन सुनिश्चित करने का दायित्‍व सौंपा गया है। अत: इस कार्यालय के अधिकारियों द्वारा विभिन्‍न कार्यालयों उपक्रमों में राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग एवं राजभाषा कार्यान्‍वयन की स्थिति की जॉंच करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है।

इसी क्रम में नरेन्‍द्र सिंह मेहरा, उप निदेशक (कार्यान्‍वयन) एवं कार्यालयाध्‍यक्ष द्वारा भोपाल इकाई के 04 विभागों का निरीक्षण किया गया। श्री मेहरा ने सर्वप्रथम हिंदी ज्ञान मंदिर का  निरीक्षण किया, वहॉं कि वर्तमान व्‍यवस्‍था एवं पुस्‍तकों के नवीन संग्रह को देखकर अति प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्‍होनें कहा कि पुस्‍तकालय में सभी विषयों से संबंधित ज्ञान का अतुल्‍य भंडार है।

उसके पश्‍चात एफबीएम विभाग के निरीक्षण के दौरान श्री मेहरा ने वहॉं की कार्यशैली और तकनीकी क्षेत्रों में हिंदी के अधिक प्रयोग की भूरि–भूरि प्रशंसा की एवं विशेष रूप से तकनीकी दस्‍तावेज में द्विभाषी प्रयोग को अधिक सराहा। उन्‍होनें कहा कि विभाग के अधिकारियों एवं सहकर्मियों का हिंदी के प्रति रूझान एवं कार्य अनुरकणीय है। एचटीई विभाग में हो रहे हिंदी कार्य की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि ड्राइंग में हिंदी का प्रयोग दूसरों के लिए प्रेरणा है एचटीई का कार्य अनुपम है।

एचएसई विभाग में बहुत अच्‍छा काम हो रहा है।एफसीएक्‍स विभाग का कार्य देख कर उन्‍होनें कहा कि बीएचईएल, भोपाल का कार्य इतना अच्‍छा है कि मैं नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति के कार्यालयों को बताउंगा कि उन्‍हें बीएचईएल से प्रेरणा लेनी चाहिए जिसके छोटे छोटे अनुभाग में इकाई स्‍तरीय कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़िए: मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के कलेक्टर बदले

बीएचईएल, भोपाल में राजभाषा कार्यान्‍वयन की आदर्श स्थिति दिखाई पड़ती है जो प्रेरणादायी है, मुझे विश्‍वास है कि भाषा रूपी खेती पूर्ण रूप से लहलहाएगी। मेरी ओर से शीर्ष प्रबंधन तथा सभी कर्मचारियों को उत्‍कृष्‍ट राजभाषा कार्यान्‍वयन के लिए शुभकामनाएं। निरीक्षण के समय आलोक सेंगर, ए.ओरंगाबादकर, जे.चटर्जी,टीयू सिंह, पूनम साहू उपस्थित थीं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...