12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में 17 सितम्बर को मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा, प्रवेश के लिए...

भेल में 17 सितम्बर को मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा, प्रवेश के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश

Published on

भेल भोपाल।

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल में आगामी 17 सितम्बर 2025 को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए विशेष अनुमति के साथ प्लांट परिसर में प्रवेश की व्यवस्था की गई है।भेल प्रबंधन द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार केवल भेल कर्मियों और उनके परिवारजनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। ठेका श्रमिकों (कॉन्ट्रैक्ट वर्कर) तथा उनके परिवार को भी निर्धारित पहचान पत्र (स्मार्ट कार्ड/ईएसआई कार्ड) के आधार पर प्रवेश मिलेगा।

प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति या ग्राहक (कस्टमर) को अनुमति नहीं होगी। वाहन के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, कर्मचारियों को अपने निजी वाहनों को लेकर अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। दर्शकों का प्रवेश कुछ विशेष विभागों जैसे टर्बाइन उत्पादन, हाइड्रो उत्पादन, बॉयलर उत्पादन, ट्रांसफार्मर उत्पादन, मेडिकल, केमिकल लैब, फाउंड्री, वेल्डिंग रिसर्च, ट्रैक्टर प्रोडक्शन, आदि क्षेत्रों में निषेध रहेगा।

यह भी पढ़िए: सतना में शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, कांग्रेस नेताओं ने उठाई किसानों की समस्या

कर्मचारियों के परिवारजन केवल निश्चित स्थानों पर ही पूजा देखने जा सकेंगे, जिनमें विश्वकर्मा मंदिर, भेल मंदिर, भेल स्टेडियम और नेहरू मैदान शामिल हैं। प्रबंधन ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा है कि वे 13 सितम्बर 2025 तक प्रवेश की अनुमति हेतु नाम सूची संबंधित कमांडेंट (सीआईएसएफ) को उपलब्ध कराएं। भेल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...