15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़दुर्गा अष्टमी— भेल क्षेत्र में अष्ठमीं पर जगह—जगह हुए भंडारे, हुई मां...

दुर्गा अष्टमी— भेल क्षेत्र में अष्ठमीं पर जगह—जगह हुए भंडारे, हुई मां महागौरी की पूजा-अर्चना— कालीबाड़ियों में धूप आरती, महाकाली को 56 भोग, नगर सेठानी के भी दर्शन

Published on

भेल भोपाल।

नवरात्रि के आठवें दिन मंगलवार को भेल क्षेत्र में जगह—जगह विशाल भंडारे हुए। सुबह से रात 11 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में शाम श्रद्धालु दर्शन करते रहे। शहर की कालीबाड़ियों में बंगाली समाज ने धूप आरती की। कई स्थानों पर इको-फ्रेंडली कन्या पूजन व भंडारे आयोजित किए गए।

यह भी पढ़िए: भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी का विवाद सीटू यूनियन तक पहुंचा, दो पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

नवमी पर मंदिरों और पंडालों सहित सैंकडों स्थानों पर कन्या पूजन और भोज हुए। टीटी नगर, बरखेड़ा, साकेत नगर और हबीबगंज की कालीबाड़ियों में सुबह चंडी पाठ हुआ। शाम को धुनिची नृत्य और शंखनाद कर मां को खिचड़ी भोग अर्पित किया गया। करुणाधाम आश्रम में महाकाली बड़ी अम्मा को 56 भोग लगाकर महाआरती और आतिशबाजी हुई। दादाजीधाम और अशोका गार्डन स्थित मंदिरों में विशेष आराधना दादा धूनीवाले दरबार में करपीपल की सुख-समृद्धि के लिए 206वां शतचंडी महारुद्र महायज्ञ जारी है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...