15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल की उन्नति में हिंदी का अहम योगदान है– रंजन कुमार— बीएचईएल...

बीएचईएल की उन्नति में हिंदी का अहम योगदान है– रंजन कुमार— बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा सम्मान समारोह का आयोजन  

Published on


हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार में जुलाई, अगस्त तथा सि‍तंबर माह में आयोजित की गई, विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए, राजभाषा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया।


समारोह को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि बीएचईएल की उन्नति में हिंदी का अहम योगदान है। उन्होंने बताया कि बीएचईएल हरिद्वार के सभी कर्मचारी राजभाषा कार्यान्वयन के प्रति समर्पित हैं। श्री रंजन ने कहा कि ये सामूहिक प्रयासों का ही सुखद परिणाम है कि हरिद्वार इकाई को हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु, लगातार विभिन्न मंचों से सम्मानित किया जा रहा है।

इससे पहले महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं पुरस्कार विजेताओं का स्वागत करते हुए, हरिद्वार प्रभाग में गत वर्ष के दौरान आयोजित की गई राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी गतिविधियों एवं व‍िशिष्‍ट उपलब्‍धि‍यों पर प्रकाश डाला समारोह में रंजन कुमार तथा संतोष कुमार गुप्ता ने राजभाषा उत्सव के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं, विभागीय राजभाषा वैजयंती, राजभाषा चक्रों के विजेताओं तथा बोर्ड परीक्षाओं में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को, स्‍मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान बीएचईएल हरिद्वार की गृह पत्रिका “भेल गंगा” का विमोचन किया गया तथा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने संबंधी एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। साथ ही समारोह में उपस्थित लोगों ने अपना अधिक से अधिक कार्य हिंदी में करने की प्रतिज्ञा भी ली।

यह भी पढ़िए: बुलडोजर एक्शन का मतलब कानून तोड़ना नहीं: सीजेआई


अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पार्थ सारथी गौड़ा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का आभार व्‍यक्‍त किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (राजभाषा) शशि सिंह तथा कार्यपालक (मानव संसाधन) अवनि माहेश्वरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, हिंदी समितियों एवं चक्रों के अध्यक्ष तथा सचिव एवं राजभाषा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...