11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeभेल न्यूज़सुव्यवस्थित यातायात और जन सुविधा के लिए जल्द शुरू करें आरओबी का...

सुव्यवस्थित यातायात और जन सुविधा के लिए जल्द शुरू करें आरओबी का निर्माण: राज्यमंत्री श्रीमती गौर— निर्माण के लिए भू-अर्जन में हो रही देरी पर मंत्री ने जताई नाराजगी

Published on


भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने बावड़ियाकलां चौराहा से आशिमा मॉल तक बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए भू-अर्जन कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भू-अर्जन कार्रवाई जल्द पूर्ण कर ब्रिज निर्माण की बाधा को दूर करने के निर्देश देते हुए कहा कि सुव्यवस्थित और जन सुविधा के लिए इसका निर्माण जल्द  शुरू कराएं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने यह निर्देश मंत्रालय में गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत स्वीकृत, निर्मित व निर्माणाधीन सेतु कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को निर्देशित देते हुए कहा कि स्वीकृत ड्राइंग पर रोटरी बनाकर एवं चारों कोनों के लेफ्ट टर्न को क्लियर कर यातायात सुधारा जाए। पूर्व से निर्मित श्री बाबूलाल गौर रेलवे ओवर ब्रिज पर सुरक्षा के लिए रोड सेफ्टी फर्नीचर लगाए जाएंगे। होशंगाबाद की तरफ मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह सभी कार्य लगभग एक करोड़ 50 लाख की लागत से किए जाएंगे।

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

इसी तरह बावड़िया कलां चौराहा से आशिमा माल तक बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 15 अक्टूबर तक शुरू करने के निर्देश दिए । यह ब्रिज लगभग 2 वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

बीएचईएल के अधिकारी को एचईसी में अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली/रांची। Ministry of Heavy Industries के आदेश के तहत Krishnendu Kumar Ghosh को...