4.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने 17 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक की जप्त

बीएचईएल ने 17 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक की जप्त

Published on

भेल हरिद्वार।

बीएचईएल उपनगरी में “सिंगल यूज़ प्लास्टिक” के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को ध्यान में रखते हुए, नगर प्रशासन विभाग एवं नगर पालिका परिषद (शिवालिक नगर) द्वारा, इस दिशा में निरंतर संयुक्त  जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है । इसके अंतर्गत शिवालिक नगर तथा सेक्टर – 4 पीठ बाजार क्षेत्र में, सघन जांच अभियान चलाकर लगभग 17 किलो ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ जब्त किया गया तथा 50 से अधिक चालान भी जारी किए गए ।

इस कार्रवाई के संदर्भ में बीएचईएल के नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी  संजय पंवार ने कहा कि सेक्टर – 1 बाजार में भी, बीएचईएल नगर प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद, शिवालिक नगर के द्वारा संयुक्त सघन जांच अभियान चलाया गया तथा उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई । उन्होंने बताया कि इस दिशा में आगे भी संयुक्त रूप से अभियान जारी रहेगा, जिससे उपनगरी क्षेत्र को पूरी तरह ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ मुक्त बनाया जा सके ।

यह भी पढ़िए: बिहार की राजनीति में ‘रंगदारी’ शब्द क्यों छाया? जानें क्या है रंगदारी का मतलब और PM मोदी ने इसे क्यों बनाया चुनावी हथियार

उल्लेखनीय है कि इस अभियान का उद्देश्य, बीएचईएल उपनगरी क्षेत्र को स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाना है । बीएचईएल नगर प्रशासन ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः करें । इस दिशा में दुकानदारों एवं आम नागरिकों को, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और प्रतिबंध से संबंधित नियमों की जानकारी देने हेतु, उ‌द्घोषणाएं भी की जा रही हैं ।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘कैफेटेरिया सुविधा’ की प्रक्रिया शुरू

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वित्तीय वर्ष...

भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए...

बीएचईएल के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी

भोपाल भेल भोपाल यूनिट के 2 नंबर अनेक्सी में कार्यरत् सुपरवाइजर अक्षर सिंह ने अपने...