15.7 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभेल न्यूज़2.51 लाख रुपए की इनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता 17 को जंबूरी मैदान...

2.51 लाख रुपए की इनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता 17 को जंबूरी मैदान पर— इंडियन आइडल फेम 15 चैतन्य देवड़े देंगे गोविंदा आला की प्रस्तुति

Published on

भेल भोपाल।

2.51 लाख रुपए की इनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता 17 को जंबूरी मैदान पर — इंडियन आइडल फेम 15 चैतन्य देवड़े देंगे गोविंदा आला की प्रस्तुति,भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा प्रदेश की सबसे बड़ी इनामी राशि वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन 17 अगस्त को शाम 7:30 बजे से अवधपुरी चौराहा स्थित विवेकानंद स्कूल के सामने हेलीपैड पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजन में इंडियन आइडल फेम 15 के चैतन्य देवड़ा सुमधुर गीतों के साथ गोविंदा आला रे की प्रस्तुति देंगे।

भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि 2.51 लाख रुपए इनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रदेश के साथ ही आसपास जिलों से 15 से ज्यादा गोविंदा की टोलियां शामिल होंगी। प्रतियोगिता मे इंडियन आईडल 15 फ्रेम चैतन्य देवडे सुमधुर गीतों के साथ गोविंदा आला रे की प्रस्तुति देकर गोंविंदा की टोलियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाएंगे।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर

संयोजक विकास वीरानी ने बताया की दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर है। इस भव्य आयोजन में शहर वाशियों को भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आकर्षक सजावट, संगीत और भक्ति के गीतों से पूरा माहौल जीवंत हो उठेगा। हजारों श्रद्धालु उमंग और उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे।

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

भव्य आतिशबाजी का दिखेगा नजर

महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान भव्य रंग बिरंगी आतिशबाजी देखने को मिलेगी। समिति के विनय सिंह और केश कुमार शाह ने बताया कि इस मौके पर पूरे परिसर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की जाएगी।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की...