19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभेल न्यूज़रिश्ते का भाई ने तीन साल से बना रखा था हवस का...

रिश्ते का भाई ने तीन साल से बना रखा था हवस का शिकार

Published on

भेल भोपाल ।
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में रिश्ते के भाई द्वारा धमकी देकर युवती से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। युवती के अनुसार आरोपी ने उसके परिवार को वीडियो दिखाकर बदनाम करने की धमकी दी थी, जिसके कारण वह डर में जीती रही और चुप रही। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने 2022 में पहली बार युवती का शोषण किया था, तब उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष थी। अब जब आरोपी की हरकतें बढ़ने लगीं और धमकियाँ लगातार मिलने लगीं, तब युवती ने साहस दिखाते हुए परिजनों को सच्चाई बताई और थाने पहुँचकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...