21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़हिंदी में कार्य करना आत्मगौरव का विषय—के. सदाशिव मूर्ति— बीएचईएल को राजभाषा...

हिंदी में कार्य करना आत्मगौरव का विषय—के. सदाशिव मूर्ति— बीएचईएल को राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान योजना में प्रथम पुरस्कार

Published on

भेल हरिद्वार।
राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की हरिद्वार इकाई को बीएचईएल की राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान योजना (वर्ष 2024-25) के अंतर्गत बड़ी इकाई (क, ख क्षेत्र) वर्ग में ‘प्रथम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान हरिद्वार इकाई के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार को प्रदान किया गया।

Read Also: विदिशा में सरकारी आवास की छत गिरने से नायब तहसीलदार की मौत, हड़कंप

पुरस्कार वितरण के पश्चात अपने संबोधन में श्री मूर्ति ने सभी विजेता इकाइयों के प्रमुखों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी में कार्य करना आत्मगौरव का विषय है। उन्होंने राजभाषा के निरंतर प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी इकाइयों को प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रंजन कुमार ने इस सफलता का श्रेय विभागीय राजभाषा समितियों और हरिद्वार इकाई के सभी कर्मचारियों को दिया। कार्यक्रम के दौरान बीएचईएल निदेशक मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...