23.9 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़स्वतंत्रता दिवस पर भेल एचएमएस कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे ने...

स्वतंत्रता दिवस पर भेल एचएमएस कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे ने किया ध्वाजारोहण

Published on

भेल भोपाल।

स्वतंत्रता दिवस पर भेल एचएमएस कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे ने किया ध्वाजारोहण,भेल के पिपलानी स्थित एचएमएस कार्यालय परिसर में राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे ने ध्वाजारोहण किया। इसके बाद हेस्टू एचएमएस के दिवंगत महामंत्री का. अमर सिंह राठौर के योगदान और स्मृतियों को नमन करते हुए यूनियन परिवार द्वारा यूनियन कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर हेस्टू एचएमएस के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ सचिव हेमंत कुमार सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कुमार लोधी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, मीडिया सचिव मनोज दीक्षित, सचिव सलाउद्दीन खान सहित यूनियन के साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी अवसर पर केटीयू की ओर से आरएस ठाकुर, यूएमएस की ओर से जितेंद्र सक्सेना, भेल भोपाल के संपदा अधिकारी रमेश चंद्रा, बेदखली अधिकारी प्रवीण पाटील, छोटेलाल कोरी, प्रकाश बिनवानी, आरएस अरोरा, योगेश जाटव, शरत कुमार साहू, भूपेंद्र सिंह, मनोज बामलिया, सुभाष चौहान, धनेश्वर साहू, राजेंद्र कुमार, आदि ने भी स्वर्गीय अमर सिंह राठौर को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़िए: इंद्रपुरी से निकली भव्य तिरंगा यात्रा,मंत्री कृष्णा गौर ने किया नेतृत्व

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत हेस्टू के वरिष्ठ सचिव हेमंत कुमार सिंह ने भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे को यूनियन कार्यालय पधारने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किए। भारत के पावन पर्व 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हेस्टू के सचिव सलाउद्दीन खान ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सचिव हेमंत कुमार सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम और आज़ादी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। मीडिया सचिव मनोज कुमार दीक्षित ने उपस्थित सभी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...