17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में दी गैस त्रासदी में मृत लोगों को श्रद्धांजलि

बीएचईएल में दी गैस त्रासदी में मृत लोगों को श्रद्धांजलि

Published on

भेल भोपाल ।
बीएचईएल में गैस त्रासदी में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने हेतु सभी विनिर्माण विभागों एवं कार्यालयों में 2 मिनट का मौन रखा गया । इस अवसर पर दिनाँक 3 से 9 दिसम्बर तक “औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह” मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न विनिर्माण विभागों में सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान, सुरक्षा वार्ता, वृहद सुरक्षा निरीक्षण, गेटों पर सुरक्षा संबंधी उदघोषणा, पूरे कारखाने में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा संबंधी फ्लेक्स एवंas बैनर का प्रदर्शन, अग्नि-शमन प्रशिक्षण एवं अन्य मोक ड्रिल का भी आयोजन किया जाएगा । गैस त्रासदी की वीभत्सता से सीख लेते हुए एवं संभावित आपदा का आंकलन करते हुए बीएचईएल, भोपाल ने अपनी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए गैस एवं पावर प्लांट क्षेत्र में “मॉक-ड्रिल” का आयोजन किया ।

Read Also:IND vs SA: क्या रुतुराज होंगे बाहर? क्या पंत की होगी वापसी? दूसरे वनडे के लिए Team India की ये हो सकती है प्लेइंग-11!

मॉक-ड्रिल के पश्चात सभी सम्मिलित विभाग – सीआईएसएफ़- फायर, जीपीएक्स एवं एचएसई विभाग के पदाधिकारी असेंबली पॉइंट पर एकत्रित हुए जहां पर मोक ड्रिल के दौरान पाई गई कमियों एवं संभावित सुधारों की विस्तृत विवेचना की गई । कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट-सीआईएसएफ़ ने अग्नि-सुरक्षा के नियम के तहत बताया कि हम कहीं भी जाएँ तो एक मिनट के लिए यह हमेशा सोचें कि आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर वहाँ से कैसे सुरक्षित निकल पाएं । एचएसई-प्रमुख ने गैस एवं पावर प्लांट में लगे सेफ़्टी सिस्टम एवं मॉक- ड्रिल के दौरान सीआईएसएफ़ की तत्परता की प्रशंसा की ।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...