18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल बीएमएस यूनियन छोड़ने की तैयारी में अध्यक्ष,अटकलें तेज

भेल बीएमएस यूनियन छोड़ने की तैयारी में अध्यक्ष,अटकलें तेज

Published on

भेल की प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव भले ही कभी भी हो लेकिन यह खबर जोरों से फेल गई है कि नंबर वन यूनियन भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष जल्द ही अपनी ही यूनियन को छोड़ने की तैयारी में है । अटकलें तेज हो गई है कि यूनियन के भीतर अपने ही पदाधिकारियों से मन मुटाव होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा । यह भी खबर जोरों पर है कि अध्यक्ष के खिलाफ बीएमएस का शीर्ष प्रबंधन भी दिलचस्पी दिखा रहा है । इस पद पर रहते हुये लंबा समय गुजर जाने के कारण संभवत: उन्हें यूनियन छोड़नी पड़ेगी । वहीं यह भी सार्वजनिक हो चुका है कि वह अपनी ही यूनियन के एक नेता के खिलाफ थ्रिफ्ट मामले में काफी बयानबाजी भी कर चुके हैं ।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

ऐसे में यह संकेत मिल रहे हैं कि अब उनका नाता बीएमएस यूनियन से नहीं रहेगा । चर्चा है कि वैसे भी उन्होंने पहले दादा भौमिक के नाम पर यूनियन बनाई फिर यूटीयू में रहे फिर एचएमएस यूनियन में चले गये इसके बाद बीएमएस यूनियन के अध्यक्ष बन गये । अब देखना यह है कि अध्यक्ष महोदय भेल में कौनसी नई यूनियन बनाते हैं या फिर किसी अन्य यूनियन में शामिल होकर अपने दुश्मनों को चना चबवाते हैं । खबर तो यह भी है कि दोनो नेताओं के आमने—सामने आने के बाद मामला कुछ ज्यादा ही तूल पकड़ रहा है अब यह अफवाहें भी उड़ने लगी हैं कि उन्होंने थ्रिफ्ट सोसायटी के पेर्टन पर एक वित्तीय संस्था बनाई जिसके 600 मेंम्बर हैं । उसके अंदर क्या चल रहा है यह भी जल्द सामने आ सकता है ।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल के आगा क्लब में ‘सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026’ का भव्य आगाज

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित आगा क्लब में पांच दिवसीय 'सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026'...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...