14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल विक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह अभ्युदय–2025 का भव्य...

बीएचईएल विक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह अभ्युदय–2025 का भव्य आयोजन

Published on

भेल भोपाल ।
बीएचईएल विक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल पिपलानी के खेल प्रांगण में वार्षिक खेलकूद समारोह “अभ्युदय–2025” का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकगण एवं अभिभावकों की सराहनीय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रोज़ी उपाध्याय, फर्स्ट लेडी एवं अध्यक्ष, बीएचईएल लेडीज़ क्लब रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में बीएचईएल एवं बीएसएम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम्, स्वागत गीत, दीप प्रज्ज्वलन एवं मुख्य अतिथि को हरित उपहार भेंट कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर नन्हे-नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत बैलून डांस ने सभी को रोमांचित कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य  एन चंद्रशेखर ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात पूर्ण अनुशासन के साथ परेड, विजय मार्च एवं मशाल प्रज्ज्वलन कर खेलकूद प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं—100 मीटर दौड़, रिले रेस, रस्साकसी, फ्रॉग रेस, संतुलन रेस, बैलून रेस एवं ड्रैगन रेस—में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Read Also: एनएमडीसी को मिले नए डायरेक्टर (पर्सनल), बीएचईएल के डायरेक्टर कृष्णा कुमार ठाकुर का चयन एनएमडीसी में

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि अभिभावकों ने 100 मीटर दौड़ में तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों ने चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर आयोजन को और भी रोचक बना दिया। समारोह के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा खेल भावना, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल के आगा क्लब में ‘सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026’ का भव्य आगाज

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित आगा क्लब में पांच दिवसीय 'सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026'...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...