4.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभेल न्यूज़एनएमडीसी को मिले नए डायरेक्टर (पर्सनल), बीएचईएल के डायरेक्टर कृष्णा कुमार ठाकुर...

एनएमडीसी को मिले नए डायरेक्टर (पर्सनल), बीएचईएल के डायरेक्टर कृष्णा कुमार ठाकुर का चयन एनएमडीसी में

Published on

नई दिल्ली।
लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने एनएमडीसी लिमिटेड (शेड्यूल-ए) में डायरेक्टर (पर्सनल) पद के लिए कृष्णा कुमार ठाकुर के नाम की अनुशंसा की है। यह निर्णय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत पीईएसबी की बैठक में लिया गया। पीईएसबी की चयन बैठक मंगलवार को आयोजित की गई, जिसमें इस पद के लिए विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया। चयन प्रक्रिया में एनएमडीसी, भेल, सेल, ग्रिड इंडिया, आईआरईएल, किओसीएल तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित प्रतिष्ठित संस्थानों के कुल 12 वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Read Also: सूर्या के बाद कौन? टीम इंडिया के अगले T20 कप्तान के लिए ये 3 दिग्गज हैं सबसे बड़े दावेदार, वर्ल्ड कप के बाद होगा…

साक्षात्कार के उपरांत लोक उद्यम चयन बोर्ड ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में डायरेक्टर (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत श्री कृष्णा कुमार ठाकुर को एनएमडीसी लिमिटेड के डायरेक्टर (पर्सनल) पद के लिए उपयुक्त पाते हुए उनके नाम की अनुशंसा की। श्री ठाकुर को मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में दीर्घकालिक अनुभव प्राप्त है और वे विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके चयन से एनएमडीसी के मानव संसाधन प्रबंधन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके एनएमडीसी लिमिटेड के डायरेक्टर बनने के समाचार हमने पूर्व में ही प्रकाशित कर दिये थे जो सही निकली ।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...