भेल भोपाल।
बीएचईएल के टीजीएम विभाग में आयोजित उत्पाद हस्तांतरण कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय की विशेष उपस्थिति में टीएम–4509 के लिए निर्मित गियर एवं पिनियन का औपचारिक हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर अंकित अग्रवाल, उप प्रबंधक द्वारा उत्पाद को बसंत कुमार, उप महाप्रबंधक को सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि इस मॉड्यूल के गियर एवं पिनियन का निर्माण टीजीएम टीम द्वारा पहली बार सफलतापूर्वक किया गया है, जो विभाग की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (फीडर्स एवं ट्रांसफार्मर–विनिर्माण, कमर्शियल एवं अनुरक्षण) रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक एसए डोंगरे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने टीजीएम विभाग द्वारा गियर एवं पिनियन की समय पर आपूर्ति की सराहना की।
साथ ही विभाग में 5एस प्रणाली के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप कार्यस्थल की स्वच्छता, सुव्यवस्था, सुरक्षा एवं कार्यक्षमता में हुए उल्लेखनीय सुधार के लिए पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक भूषण लाल वर्मा, अपर महाप्रबंधक राजेश कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक मनीष वर्मा, योगेश हिंगे, वरुण प्रताप सिंह सहित टीजीएम विभाग के समस्त अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
