11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल दिवस पर बोले ईडी—इंजीनियरिंग क्षमता के कारण बीएचईएल की अलग पहचान—बीएचईएल...

भेल दिवस पर बोले ईडी—इंजीनियरिंग क्षमता के कारण बीएचईएल की अलग पहचान—बीएचईएल दिवस पर भोपाल इकाई में ध्वजारोहण

Published on

भेल भोपाल।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल में बीएचईएल दिवस के उपलक्ष्य में हाइड्रो लैब परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यपालक निदेशक  प्रदीप कुमार उपाध्याय द्वारा बीएचईएल ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर नववर्ष एवं बीएचईएल दिवस का उत्सव पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह में टीयू सिंह, महाप्रबंधक, शिवरतन सिंह मीणा, वरिष्ठ कमांडेंट , सभी महाप्रबंधकगण, डीआरओ, विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि तथा भारी संख्या में बीएचईएल के कर्मचारी  मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में कार्यपालक निदेशक श्री उपाध्याय ने कहा कि बीएचईएल देश के औद्योगिक परिदृश्य में अपनी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता, अनुभवी एवं समर्पित मानव संसाधन तथा उच्च व्यावसायिक मूल्यों के कारण एक विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि बीएचईएल ने हमेशा टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की है और औद्योगिक सौहार्द्र, आपसी विश्वास एवं एकता के क्षेत्र में भोपाल इकाई ने निरंतर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने ने कहा कि कर्मचारियों ने अब तक निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार मिलजुलकर, समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए बीएचईएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आह्वान किया। इसके पूर्व उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बीएचईएल दिवस की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर टीयू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन दोहरे उत्सव का प्रतीक है, क्योंकि नववर्ष और बीएचईएल दिवस एक साथ मनाए जा रहे हैं।

Read Also:Stress की टेंशन अब होगी खत्म! ये 5 चीजें खाते ही दिमाग होगा एकदम कूल, जानें मूड बूस्ट करने वाले ‘मैजिक’ फूड्स!

उन्होंने कहा कि आज उगते सूर्य को देखकर यह विश्वास और भी दृढ़ होता है कि बीएचईएल का भविष्य भी इसी प्रकार उज्ज्वल रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण, विश्वास एवं सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से बीएचईएल आने वाले समय में नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा। कार्यक्रम के उपरांत कार्यपालक निदेशक श्री उपाध्याय ने कारखाने के विभिन्न ब्लॉकों, कार्यालयों, नगर प्रशासन तथा कस्तूरबा अस्पताल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों, चिकित्सकों एवं स्टाफ से मुलाकात कर उन्हें तथा उनके परिवारजनों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं और उनके योगदान की सराहना की।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...