23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट में पदोन्‍नत अफसरों के लिए छह दिवसीय प्रोग्राम का...

बीएचईएल भोपाल यूनिट में पदोन्‍नत अफसरों के लिए छह दिवसीय प्रोग्राम का शुभारंभ

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल यूनिट में पदोन्‍नत अफसरों के लिए छह दिवसीय प्रोग्राम का शुभारंभ बीएचईएल भोपाल में नव पदोन्‍नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय इंस्पायर प्रोग्राम का शुभारंभ रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक ने दीप प्रज्‍जवलित कर किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं सुरेखा बंछोर, अपर महाप्रबंधक (एचआरडीसी) भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कुल 38 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की। अपने संबोधन में श्री तेलंग ने पदोन्‍नत सभी कर्मचारियों को अपने नए कर्तव्‍यों के प्रति सजग एवं सचेत रहने के लिए प्रोत्‍साहित किया और नई जिम्‍मेदारियों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर टीयू सिंह ने सभी पदोन्‍नत प्रतिभागियों को कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल में कार्य करने के लिए सदैव तैयार रहने हेतु प्रोत्‍साहित किया। उन्‍होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से सभी को भरपूर लाभ उठाना चाहिए। तत्‍पश्‍चात उन्‍होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

यह भी पढ़िए: Donald Trump Tariff: निर्यात पर ₹48 बिलियन से अधिक का संकट, जानें किन उद्योगों पर पड़ेगा असर

प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुणता, सुरक्षा, विजिलेंस, वित्‍तीय प्रबंधन, बिजनेस संवाद में एआई और मानव संसाधन सीडीए रूल्‍स, तनाव प्रबंधन, टीम बिल्डिंग आदि अनेक पहलुओं को समाहित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कीर्ति सिंह, प्रबंधक (एचआरडीसी) ने किया।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...