14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभेल न्यूज़दादाजी धाम मंदिर में रविवार को होंगे कई आयोजन

दादाजी धाम मंदिर में रविवार को होंगे कई आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

दादाजी धाम मंदिर में रविवार को होंगे कई आयोजन,राजधानी के रायसेन रोड के पास पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में रविवार को राधा अष्टमी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह दिन देवी राधा के अवतरण दिवस पर मंदिर में विराजमान भगवान राधे कृष्ण जी का विशेष श्रृंगार किया किया जाएगा। मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

इस दिन सांय 6:00 बजे से पूजन,अभिषेक, मंत्र का जाप, पूजा-पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, धन-समृद्धि मिलती है, और भक्तगण राधा रानी की विशेष कृपा प्राप्त करते हैं एवं ऋषि दधीचि का जन्मोत्सव भी भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। मंदिर के गर्भगृह की परिक्रमा में स्थापित ऋषि दधीचि जी का विधि विधान से पूजन किया जाएगा।

यह भी पढ़िए: ट्रम्प टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला: भारत पर क्या होगा असर?

यह दिवस ऋषि दधीचि के विश्व के कल्याण के लिए अपने प्राणों का त्याग कर अस्थियाँ दान करने के महान परोपकार को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी को भक्तों अपने घर से पकवान बनाकर छप्पन भोग लगाया जाएगा। सांय 07:30 बजे से महाआरती में बड़ी संख्या में वर्धमान सिटी, पटेल नगर, सिद्धार्थ लेक सिटी एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे। भगवान को भोग लगाने के बाद मे सभी भक्तों को छप्पन भोग का महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...