10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़बीचईएल प्रशासन ने सीटू यूनियन को 48 घंटे में ऑफिस करने का...

बीचईएल प्रशासन ने सीटू यूनियन को 48 घंटे में ऑफिस करने का थमाया नोटिस

Published on

– आवंटन नियमों का नहीं हो रहा है पालन
– भेल यूनियन संबंधित काम को लेकर पहले भी थमाया था नोटिस

भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में कुछ यूनियनों द्वारा अपने बंगलानुमा आफिस में टे्रड यूनियन से जुड़े काम से हटकर राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन लंबे समय से किया जा रहा है। इसको लेकर कई शिकायतें भी की जा चुकी है। भेल प्रशासन ने 6 मई को बीएचईएल कामगार टे्रड यूनियन भेक्टू-सीआईटीयू को 48 घंटे के भीतर अपने कार्यालय को खाली कर नगर प्रशासन विभाग में जमा करने का नोटिस थमा दिया है। इसको लेकर भेल में हड़कंप मचा हुआ है।

मानव संसाधन और औद्योगिक संबंध विभाग ने यूनियन को दिए गए पत्र में लिखा है कि उद्योग नगरी के पिपलानी स्थित शास्त्री पार्क के सामने यूनियन कार्य के उपयोग हेतु कार्यालय आवंटित किया गया है लेकिन 5 मई 2023 को यूनियन कार्यालय का राजनीतिक कार्यक्रम के लिए उपयोग किया गया है। अपने पत्र में कहा है कि परिपत्र क्रमांक बीएचई/पी/ईआर/154 दिनांक 14 फरवरी 1979 के दिशा-निर्देेशों के तहत एवं बीचएईएल आवंटन नियमों के अनुसार यूनियन को आवंटित कार्यालय का उपयोग केवल टे्रड यूनियन संबंधी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है और किसी अन्य प्रयोजन के लिए नहीं।

पत्र में कहा है कि यूनियन कार्यालय में गैर यूनियन गतिविधियों से ये साफ है कि आपके कार्यालय का आवंटन के नियमों का उल्लंघन किया गया है। पत्र में प्रबंधन द्वारा इस संबंध में 4 मार्च 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उक्त कारण बताओ नोटिस का जवाब यूनियन द्वारा नहीं दिया गया। पूर्व में भी नोटिस जारी होने के बाद फिर से उक्त गतिविधियां की गई है।

प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपकी यूनियन भोपाल में प्रतिभागी यूनियन का दर्जा प्राप्त है। इसके बाद भी प्रबंधन की बातों को दरकिनार कर अपने दायित्व का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर पा रही है। इससे स्वस्थ औद्योगिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए यूनियन कार्यालय का आवंटन निरस्त किया जाता है। यह कार्यालय अगले 48 घंटे में खाली कर नगर प्रशासन विभाग में जमा करना होगा। गौरतलब है कि भेल प्रशासन ने यह नोटिस 6 मई 2023 को यूनियन को भेजा है इस हिसाब से सोमवार को 48 घंटे पूरे हो जाएंगे।

इनका कहना है-
बीएचईएल के सीटू यूनियन कार्यालय में यूनियन गतिविधियों से हटकर कार्यक्रम हो रहे हैं इसको लेेकर भेल प्रशासन ने यूनियन के कार्यालय को खाली करने का नोटिस दिया है।
विनोदानंद झा, अपर महाप्रबंधक प्रचार एवं जनसंपर्क विभाग, बीएचईएल भोपाल

यूनियन को अभी तक कोई नोटिस कार्यालय खाली करने का नहीं मिला है। मैं अपने पारिवारिक कार्य से राजस्थान आया हुआ हूं। सोमवार की रात तक लौटूंगा इसके बाद ही बता पाऊंगा कि मामला क्या है।
लोकेंद्र शेखावत, अध्यक्ष सीटू यूनियन बीएचईएल, भोपाल

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...