11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल को मिला पश्चिम बंगाल में 2x660 मेगावाट स्टीम जेनरेटर (बॉयलर) आइलैंड...

बीएचईएल को मिला पश्चिम बंगाल में 2×660 मेगावाट स्टीम जेनरेटर (बॉयलर) आइलैंड पैकेज का महत्वपूर्ण ऑर्डर

Published on

हरिद्वार।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में 2×660 मेगावाट के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन (टीपीएस) के चरण- II में सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित स्टीम जेनरेटर (बॉयलर) आइलैंड पैकेज स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली (आईसीबी) के तहत दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) द्वारा बीएचईएल को यह ऑर्डर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि, बीएचईएल पहले से ही इस सुपरक्रिटिकल परियोजना के टर्बाइन एवं जेनरेटर पैकेज को निष्पादित कर रहा है।

इस परियोजना में, बीएचईएल के कार्य के दायरे में स्टीम जेनरेटर आइलैंड पैकेज और संबंधित सहायक उपकरणों के डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, इरेक्शन, परीक्षण और कमीशनिंग के साथ इलेक्ट्रिकल, सिविल और संरचनात्मक कार्य भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बीएचईएल के दायरे में एसओएक्स उत्सर्जन नियंत्रण के लिए अत्यधिक कुशल उपकरणों की आपूर्ति भी शामिल है।

कंपनी ने देश भर में डीवीसी की 75 फीसदी से अधिक कोयला आधारित बिजली उत्पादन क्षमता स्थापित की है, जो दोनों कंपनियों के बीच दशकों के सफल परस्पर सहयोग का प्रतीक है। गौरतलब है कि, इस वर्ष की शुरुआत में, बीएचईएल ने 2×800 मेगावाट कोडरमा कोयला-आधारित परियोजना की ईपीसी आधार पर स्थापना के लिए, अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली के तहत एक और ऑर्डर प्राप्त किया था।

भारत के अग्रणी बिजली उपकरण निर्माता के रूप में, देश भर में 1,70,000 मेगावाट से अधिक यूटिलिटी विद्युत क्षमता स्थापित करने के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, बीएचईएल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने और पावर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के देश के लक्ष्य को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

बीएचईएल के अधिकारी को एचईसी में अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली/रांची। Ministry of Heavy Industries के आदेश के तहत Krishnendu Kumar Ghosh को...