11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बाबूलाल गौर दशहरा एवं खेल मैदान का अधिग्रहण रोकने किया विरोध प्रदर्शन,...

बाबूलाल गौर दशहरा एवं खेल मैदान का अधिग्रहण रोकने किया विरोध प्रदर्शन, मंत्री को दिया ज्ञापन

Published on

भेल भोपाल।

बाबूलाल गौर दशहरा एवं खेल मैदान का अधिग्रहण रोकने किया विरोध प्रदर्शन, मंत्री को दिया ज्ञापन,भेल प्रशासन द्वारा एफ सेक्टर, बरखेड़ा, भेल भोपाल, स्थित “बाबूलाल गौर खेल एवं दशहरा मैदान” को लीज पर देने पर वार्ड 56 के पूर्व पार्षद, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं भेल युवा संगम समिति के अध्यक्ष केवल मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ो क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया एवं राज्य मंत्री कृष्णा गौर को ज्ञापन सौंपा।

केवल मिश्रा ने बताया कि सविनय कि विगत 10 वर्षों से बरखेड़ा एफ सेक्टर स्थित “बाबूलाल गौर खेल एवं दशहरा मैदान” पर सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे विजयदशमी पर रावण दहन, कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता, धर्म जागरण हेतु भागवत कथा एवं विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं जैसे क्रिकेट टूर्नामेंट, कबड्डी टूर्नामेंट, वालीबाल टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु इस मैदान का उपयोग भी किया जाता है। विगत वर्षों में कई बड़े-बड़े कार्यक्रम सरकार द्वारा किए जा चुके हैं।

युवाओं में खेलों के प्रति एवं धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने में इस मैदान का बहुत बड़ा योगदान है। 300-400 ट्रक मिट्टी डालकर यहां के क्षेत्रीय युवा साथियों ने मिलकर यह मैदान बनाया है। इस मैदान से कुछ आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु भेल द्वारा इसका अधिग्रहण किया जा रहा है, जो की न्यायोचित नहीं है।

यह भी पढ़िए: Gold Price Today:आज 7 जुलाई 2025 को सोने के दाम में मामूली गिरावट जानें आपके शहर में क्या है 24 22 और 18 कैरेट…

केवल मिश्रा ने बताया कि इस क्षेत्र में इस मैदान के अलावा कोई ऐसा मैदान नहीं है, जहां पर सांस्कृतिक आयोजन एवं खेल प्रतियोगिताएं हो सकें एवं इस मैदान में मध्यप्रदेश सरकार के भी आयोजन होते रहते हैं|उन्होंने श्रीमती गौर से आग्रह किया कि क्षेत्रीय जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए न्यायोचित कार्यवाही करें और इस मैदान का अधिग्रहण ने होने दें।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का...

भेल कर्मचारियों के लिए हॉलिडे होम्स की बुकिंग शुरू, प्रबंधन का जताया आभार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से बड़ी...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...