17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के ठेका मजदूरों ने प्रेरणा भवन में किया प्रदर्शन

बीएचईएल के ठेका मजदूरों ने प्रेरणा भवन में किया प्रदर्शन

Published on

भोपाल

भेल कारखाने में मंगलवार को ठेका श्रमिकों ने प्रेरणा भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि भेल प्रबंधन कलेक्टर रेट पर बढ़ा हुआ वेतन नहीं दे रहा है। यह रेट 01 अप्रैल 2024 से 20 फीसदी वेतन बढ़ाया गया हैै। इससे मजदूरों में असंतोष व्याप्त है। बढ़ा हुआ वेतन प्रबंधन की लापरवाही और ठेकेदारों की मनमानी नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि ठेकेदारों को सुपरवाइजर खुद मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। इसकी शिकायत भी भेल के आईआर और एचआर विभाग को की गई है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन में सैकड़ों ठेका श्रमिक शामिल थे।

गौरतलब है कि मंगलवार को ही बीएचईएल की डायरेक्टर वाणी वर्मा कारखाने में उत्पादन की समीक्षा करने आईं, लेकिन इस प्रदर्शन के चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में एचआर विभाग ने मोर्चा संभाला और सीआईएसएफ की मदद से मजदूरों के प्रदर्शन को रोका। यूनियन के अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ आईआर विभाग को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। यहां तक कि हर माह की 7 तारीख को मिलने वाला पुराना वेतन भी आज तक नहीं मिल पाया। ठेकेदार जितना चाहें जब वेतन भेज देते हैं। सुपरवाइजर मजदूरों के साथ मनमानी करते हैं। ऐसे में बड़ा हुआ वेतन तो दूर की बात है। लगता है कि भेल का आईआर विभाग सरकार से बड़ा हो गया है।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this