भोपाल
भेल ठेका श्रमिक कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सैकड़ों ठेका श्रमिकों का वेज रिवीजन किये जाने व अन्य मांगों को लेकर सोमवार को मप्र के श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकर कर उन्हें ज्ञापन सौंपा । श्री सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को पूरा भरोसा दिलाया है कि वह जल्द ही इस संबंध में प्रबंधन से बातचीत कर मजदूरों का हक दिलायेंगे । ज्ञापन सौपने वालो में महामंत्री जसवंत सिंह मीणा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश अहिरवार ,मीडिया प्रभारी मुकेश मालवीय ,कोषाध्यक्ष गोपाल व्यास, मुरारी आदि शामिल थे। बृजेंद्र प्रताप सिंह (श्रम मंत्री) मध्यप्रदेश शासन भोपाल को ज्ञापन सौंपा ।
