2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़ट्रेन की चपेट में आने से भेल के डीजीएम की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से भेल के डीजीएम की मौत

Published on

नौतनवां (महराजगंज)

गोरखपुर-नौतनवां रेलखंड पर रविवार को गोरखपुर से चलकर नौतनवां रेलवे स्टेशन तक आने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में आने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भारत हैवी इलेक्ट्रिक्ल्स लि. (भेल) के डीजीएम सुजीत कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सवारी गाड़ी रविवार को सुबह गोरखपुर से नौतनवां आ रही थी। ट्रेन नौतनवां रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर थी कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बैग में मिले लाइसेंस से मृतक की पहचान सुजीत कुमार निवासी एचएन 201 शिवालिक नगर कालस्टर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उत्तराखंड के रूप में हुई।

एसएसआई अमित कुमार राय ने बताया कि बैग में मिले लाइसेंस के पते पर संपर्क किया गया तो मृतक के भाई मनोज गुप्ता ने फोटो के आधार पर शव की पहचान की। सुजीत जगदीशपुर स्थित भेल में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...