भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल के डायरेक्टर फायनेंस सुबोध गुप्ता को एक साल का एक्सटेंशन मिला है । यह एक्सटेंशन केंन्द्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने जारी किया है । गौरतलब है कि श्री गुप्ता के पांच का कार्य काल 15 अप्रैल को समाप्त हो गया है । मंत्रालय ने मंगलवार को आदेश जारी कर उन्हें एक्सटेंशन दिया है । यह एक्सटेंशन एक साल तक रहेगा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है । पत्र में यह जरूर कहा गया है कि यह एक्सटेंशन अगामी आदेश तक जारी रहेगा ।
