20 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के डायरेक्टर ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

भेल के डायरेक्टर ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Published on

भोपाल

बीएचईएल, भोपाल खेल परिसर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ के के ठाकुर, निदेशक (मानव संसाधन), बीएचईएल के मुख्य आतिथ्य एवं एस एम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल एवं एम ईसादोर, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ । कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधकण, विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि तथा भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे ।इस बॉलीवाल प्रतियोगिता में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों बीएसएनएल, ऑईल इंडिया लि. ईसआई, एलआईसी, सेल, नाल्को, कोल इंडिया लि., एनएलएसी इंडिया एवं भेल के खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे है ।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए के के ठाकुर, निदेशक (मानव संसाधन) ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए खेल भावना का होना नितांत आवश्यक है । उन्होंने कहा कि पी एस यू के बीच इस खेल के आयोजन से एक दूसरे को समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही एक दूसरे के अच्छे कार्यों को भी समझ पाएंगे। सफलता और असफलता एक ही सिक्के ही दो पहलू हैं । जहॉं सफलता हमें अपने जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा देती है, वहीं असफलता हमें जीवन में सफल होने के मंत्र से परिचित कराती है । जब तक हम असफलता से रूबरू नहीं होते, सफलता का मर्म हमारी समझ में नहीं आ सकता ।एक अच्छे खिलाड़ी के लिए सफलता और असफलता दोनों एक समान महत्वपूर्ण है । वह असफलता से प्रेरणा लेकर बिना रूके सफलता की राह पर आगे बढ़ जाता है । हमें भी इसी भावना से प्रेरित होकर जीवन पथ पर आगे बढऩा है और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना है ।

इस अवसर पर ईसादोर ने कहा कि खेल हमें एक साथ प्रतिस्पर्धा और टीम वर्क का संदेश देता है। उन्होंने बी एच ई एल भोपाल में इस आयोजन का स्वागत किया। अपने संबोधन में रामनाथन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से जहॉं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के मनोबल में वृद्धि होती है, वहीं दूसरी ओर दर्शकों और नई पीढ़ी के लोगों को भी प्रेरणा मिलती है । हमारा यह प्रयास रहेगा कि यह आयोजन सभी दृष्टियों से सफल हो और इस अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र बॉलीवाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी इस आयोजन को एक स्मरणीय आयोजन के रूप में याद रखें । बी के सिंह ने प्रारंभ में सभी का स्वागत किया जबकि श्री आर के श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this