17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने कमाया 260 करोड़ का प्रॉफिट

बीएचईएल ने कमाया 260 करोड़ का प्रॉफिट

Published on

भोपाल

पब्लिक सेक्टर की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने मंगलवार को मार्च तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023—24 में कंपनी ने 260 करोड़ का प्रॉफिट कमाया है। फिलहाल कंपनी ने अपने टर्न ओवर की घोषणा नहीं की है न ही यह बताने की कोशिश की है कि कंपनी की किस यूनिट ने कितना प्रॉफिट और टर्न ओवर दिया है, लेकिन कंपनी का प्रॉफिट में आना खुशी की खबर है। इधर 2023-24 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25.6 प्रतिशत गिरकर 489.62 करोड़ रुपए रह गया।

जानकारों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में कंपनी ने 658.02 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। इसके अलावा ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर मामूली रूप से 0.4 प्रतिशत बढ़कर 8,226.99 करोड़ रुपए से बढ़कर 8,260.25 करोड़ रुपए हो गया।

तीन यूनियनों ने प्लांट कमेटी की बैठक का किया बहिष्कार
वहीं बीएचईएल भोपाल यूनिट में मुखिया एमएस रामनाथन ने मंगलवार को प्लांट कमेटी की बैठक ले रहे हैं। इस बैठक में बीएमएस और इंटक के प्रतिनिधि शामिल हुए, लेकिन प्रतिनिधि यूनियन ऐबू, एचएमएस और सीटू ने इस बैठक का बहिष्कार किया है। बैठक में बीएमएस ने कर्मचारियों को 40 हजार पीपी बोनस दिए जाने और सेकंड शिफ्ट में बदलाव करने की मांग की है।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this