5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़ऑफिसर्स क्लब मैदान पर लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया भेल के...

ऑफिसर्स क्लब मैदान पर लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया भेल के ईडी ने

Published on

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तत्वावधान में तीन दिवसीय 44 वीं अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 का बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक विनय निगम द्वारा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक आनंद श्रीवास्तव के विशेष आतिथ्य एवं मुख्य महाप्रबंधक अमृतपाल सिंह की अध्यक्षता में बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब मैदान में भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक सुनील चौबे, महाप्रबंधक पंकज शुक्ला, महाप्रबंधक आरएनएस ठाकुर मौजूद थे।

प्रतियोगिता में केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की और से डॉ. सुनील वर्मा आब्जर्वर के रूप में मौजूद थे। गौरतलब है कि तीन दिवसीय 44 वीं अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 में मध्य प्रदेश पावर सेक्टर की समस्त विद्युत कम्पनियों की कुल 07 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन जबलपुर क्षेत्र और विरसिंहपुर व भोपाल क्षेत्र विरूद्ध ग्वालियर क्षेत्र के बीच संघर्ष पूर्ण मुकाबला हुआ जिसमें विरसिंहपुर ने 2-1 एवं भोपाल क्षेत्र ने 2-0 से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनाई।

इसी प्रकार ओपन प्रतियोगिता सिंगल्स में अशोक शर्मा , महेन्द्र सोनी, डॉ. सुनील शर्मा तनसुख सोलंकी, सुनील मर्सकोले, सुमित खड़से एवं कपिल कुमार ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी प्रकार डबल्स में राजू डेहरिया और दीपक भण्डारी भोपाल ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मयंक अरजरिया सहायक प्रबंधक द्वारा उद्घाटन समारोह का संचालन किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता आयोजन समिति के सचिव अंकित पालीवाल उप महाप्रबंधक एवं समीर शर्मा उप महाप्रबंधक भोपाल और खेल कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थेे।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...